विदेश से मायके पहुंचीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, मां से ज्यादा बेटी मालती ने लूटी लाइमलाइट

नई दिल्‍ली (New Dehli)। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) वापस भारत आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया(The actress posted on social media) पर पहले मुंबई आने की अनाउंसमेंट(announcement) की थी। उन्होंने मालती के साथ सेल्फी शेयर (selfie share)की थी जिसमें मालती के मुंह पर पैसिफायर था। एयरपोर्ट पर आते ही प्रियंका के फैंस की भीड़ जमा हो गई। वहीं मीडिया फोटोग्राफर्स उन्हें कैप्चर करने लगे। हालांकि इस दौरान की लाइमलाइट उनकी बेटी मालती मैरी ने लूट ली। मालती इस दौरान प्रियंका की गोद में थीं। प्रियंका, मालती को फोटोग्राफर्स को हाय करने को बोलती हैं तो वह चेहरा दूसरी तरफ कर लेती हैं जिसे देखकर प्रियंका भी हंसती हैं।

फैंस दोनों को देखकर खुश

दोनों मम्मी-बेटी साथ में बहुत अच्छे लग रहे थे। प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट पहना था हैट के साथ। वहीं मालती ने ग्रीन टॉप और पैंट पहनी थी। फैंस दोनों को देखकर काफी खुश हैं। किसी ने कमेंट किया कि ये परफेक्ट मां-बेटी की जोड़ी है। किसी ने लिखा कि आखिर मालती अपनी नानी के घर आ ही गई। कोई मालती की क्यूटनेस की भी

ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका मुंबई के बुल्गारी इवेंट में शामिल होने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका इस लग्जरी ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर हैं।

मालती का दूसरा भारत ट्रिप

बता दें कि प्रियंका लास्ट पिछले साल अक्टूबर में भारत आई थीं। उस वक्त वह अकेले आई थीं। वहीं इस साल जब निक और उनके भाई के बैंड का कॉन्सर्ट मुंबई में हुआ था तब वह अपने काम की वजह से नहीं आ

पाई थीं। हालांकि उससे पहले जब अप्रैल में प्रियंका आई थीं तब निक और मालती भी उनके साथ थीं। मालती का वो पहला ट्रिप था। इस बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा था, ‘मालती को मुंबई में काफी मजा आया। उसे यहां सब कुछ काफी अच्छा लगा। वह अपनी नानी के घर भी गई थी कि मेरी मम्मी का घर है।’

प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह लास्ट द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से प्रियंका ने कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की है।

Leave a Comment