जिले में दूर-दूर तक बारिश के कारण तबाही

  • बोले ग्रामीण…सब कुछ बर्बाद हो गया, अब खाने तक के पडेंगे लाले

विदिशा। जिले में आई बाढ का तांडव थम गया हैं लेकिन बाढ की मार से हर वर्ग प्रभावित हुआ हैं सबसे ज्यादा तबाही का मंजर ग्रामीण क्षैत्रों में ज्यादा दिखाई दे रहा हैं। खेतो के खेत तबाह हों गए है। फसलों का कही नामों निशान दिखाई नही दे रहा है। चारों तरफ पानी की तबाही से खेत मैदान में तब्दील होकर पानी से सराबौर दिख रहैं है। दूर-दूर तक नजर डालों कही भी फसल खडी दिखाई नही दे रही है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों मेंं भी हालात खराब है। शुक्रवार को पूर्व विधायक रूद्र प्रताप सिंह, नटेरन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी के अलावा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी मोनिका शुक्ला सहित राजस्व अधिकारियों नें सतपाडा और ग्राम बेरखेडी में पहुचकर बाढ के प्रभावितों संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन और रात हम लोगो ने जाग जाग कर गुजारी है।

पूरे ग्राम में पानी भरा था और इस बात का डर लग रहा था कि पानी और न बढ जाऐ। बाढ के पानी से घर का पूरा सामान खराब हो गया है। घर में खाने तक का सामान नही बचा। इसके अलावा खेतों में रखे किसानी के उपकरण भी पानी मेंं बह गए है। पूर्व विधायक रूद्र प्रताप सिंह एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों का अस्वस्थ किया कि सरकार द्वारा जो भी मापदंड।

Leave a Comment