डिब्रूगढ़ जा रहे विमान की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री थे सवार

गुवाहाटी। डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार सुबह असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के विधायक तेरश ग्वाला भी सवार थे। विधायक फूकन ने कहा कि सभी यात्री गुवाहाटी में हैं। सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के विमान संख्या संख्या 6E2652 को अचानक रास्ते से ही वापस गुवाहाटी ले जाया गया और वहां पर आपात लैंडिग कराई गई। इस विमान में अन्य यात्रियों के अलावा भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी विमान संख्या 6E2652 में सवार थे। इसके अलावा असम के डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के विधायक तेरश ग्वाला भी मौजूद थे।

विमान को वापस गुवाहाटी में उतारा गया

इस घटना की पुष्टि करते हुए विधायक फूकन ने कहा, गुवाहाटी से चले अभी करीब 15 मिनट ही हुए होंगे कि विमान को अचनाक गुवाहाटी वापल ले जाने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है। उन्होंने बताया कि हम सभी गुवाहाटी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, अब सभी यात्री यहां पर परेशान हैं। अभी तक किसी को पता नहीं चल पा रहा है कि उनको कब तक डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। अभी तक किसी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

Leave a Comment