जनपद सदस्य के बेटे ने ममेरे भाई के घर लगाई फांसी

  • सड़क हादसों में जिम्मेदारों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किए केस…अभी गिरफ्तारी बाकी

इन्दौर। जनपद सदस्य के बेटे ने मामा के बेटे के घर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पलासिया पुलिस ने बताया कि 25 साल के भगतसिंह पिता दरियावसिंह निवासी बड़ी ग्वालटोली के शव को फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि भगतसिंह डही का रहने वाला था। यहां कुछ दिनों पहले ही वह मामा के बेटे के कमरे में रहने के लिए आया था। उसके पिता डही में जनपद सदस्य हैं। फिलहाल मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में यह कदम उठाया है। वह भंवरकुआं क्षेत्र में होस्टल संचालित करता था।

मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान देने की कोशिश…
मिस्त्री का काम करने वाले वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि उसकी जान बच गई। पारिवारिक विवाद में उसने यह कदम उठाया है। चोइथराम मंडी के पास रहने वाले 23 साल के संदेश पिता रामू ने घर की बल्ली पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। उसे जैसे-तैसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उसने फांसी लगाने से पहले फिनायल भी पी लिया था। हालांकि अब उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। उसकी बीसी के पैसे भी उसके ससुराल वालों ने रख लिए। बीते दिनों उसके ससुराल वालों ने उसकी पिटाई भी की थी। इसी से वह आहत था।

अलग-अलग जगह दो सड़क हादसे, दोनों में दंपति हुए शिकार
अलग-अलग जगह दो सड़क हादसों के दंपति शिकार हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। खुडै़ल पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को पेडमी जैतपुरा रोड पर एक डंपर चालक ने लापरवाहीपूर्वक डंपर खड़ा कर दिया, जिसमें कोई संकेतक नहीं चल रहा था। अंधेरा होने के चलते बाइक सवार अमरसिंह और उसकी पत्नी राधाबाई उससे जा टकराए। घटना में दोनों की मौत हो गई। डंपर चालक पर कार्रवाई की है। उधर सांवेर पुलिस ने बताया कि इंदौर-उज्जैन फोर लेन पर एक कार वाले ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। घटना में राधाबाई नामक महिला की मौत हुई थी। कार चालक पर भी कार्रवाई की है।

सड़क हादसे में मौत…
एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। देपालपुर पुलिस ने बताया कि छोगालाल पिता सनीराम निवासी देपालपुर को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है।

कुएं में मिली युवक की लाश गिरने से मौत की शंका
राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक युवक की रेतीमंडी क्षेत्र में कुएं में लाश मिली है। प्रतीत हो रहा है कि वह कुएं में गिर गया होगा। हालांकि लाश तीन से चार दिन पुरानी है। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि शव पुराना है। तीन-चार दिन पहले शख्स कुएं में गिरा होगा। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।

Leave a Comment