मप्र में राखी से पहले मनेगी दिवाली!

  • 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि, सीएम करेंगे ट्रांसफर, इधर कांग्रेस ने किया 15 सौ देने का वादा

भोपाल। राखी का त्योहार आने में अभी समय है, लेकिन मध्य प्रदेश में राखी से पहले दिवाली मनने जा रही है। 10 जून की शाम प्रदेश के सवा लाख से अधिक परिवारों में दीये जलाकर जश्न मनाया जाएगा। चुनावी साल में प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए बीजेपी सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक के बाद कांग्रेस सरकार में आने पर महिलाओं को एक हजार के बजाय पंद्रह सौ रुपये देने का दावा कर रही है।
दस जून 2023 ये वो तारीख है, जिस दिन मध्य प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में बारह सौ पचास करोड़ की राशि पहुंचेगी। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बटन दवाएंगे और सिंगल क्लिक से बाहर सौ पचास करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे। दरअसल, ये राशि लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में पहुंचेगी।


इधर, आधी आबादी को लेकर भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक का कांग्रेस तोड़ निकालने का दावा कर रही है। कांग्रेस वचन-पत्र में घोषणा लेकर आ रही है कि सरकार में आने पर महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये दिए जाएंगे और इसके लिए कांग्रेस कवायदा महिलाओं से फॉर्म जमा करवा रही है। मिशन 2023 के तहत बीजेपी मध्य प्रदेश में पांचवी बार सत्ता पर काबिज होने के जतन में जुटी है, तो कांग्रेस सत्ता में वापसी के रास्ते तलाश रही है। बीजेपी और कांग्रेस बेहतर तरीके से जानते हैं कि प्रदेश में सत्ता का दरवाजा महिलाओं के आशीर्वाद के बिना खुलना संभव नहीं है। यही कारण है कि दोनों दल आधी आबादी को साधने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Comment