सुपर कॉरिडोर पर भाजपाई रंग में रंगे बिजली के पोल, कांग्रेस ने बताया लोकधन की क्षति

इंदौर।  सुपर कॉरिडोर (Super Corridor) पर सम्पन्न हुए लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojna) के कार्यक्रम के लिए पुरे सुपर कॉरिडोर पर लगे बिजली के पोलों को भाजपाई रंग में रंगने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने उन्हें दूसरे रंग में रंगने की मांग करते हुए इसे लोकधन की क्षति बताया है।

नगर निगम, आईडीए और मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Municipal Corporation, IDA and MP West Region Electricity Distribution Company) के इंजीनियर और अधिकारियों पर दबाव में काम करने का अरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने कहा कि सभी अधिकारियों ने सुपर कारिडोर पर लगे बिजली को पोलों को पूरी तरह भाजपाई रंग में रंग कर लोकधन को क्षति पहुंचाई है। इन अधिकारियों ने करीब 6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर स्थित लाइट के पोलों पर भाजपा के झंडे का हरा और केसरिया रंग पुतवा दिया है, जो कि सरासर गलत है। बाकलीवाल ने प्रश्न सभी अधिकारियों से यह प्रश्न कहते हुए पूछा है कि जब शहर के सभी स्थानों लाइट के पोलों नीला रंग पुतवाया गया है तो यहां पर क्यों पोल भाजपा के रंग में रंगे गए है।कांग्रेसियों ने मांग की है कि इस प्रकार जो लोकधन का हानि हुई है और दोबारा रंग पुतवाने में जो लोकधन की हानि होगी, उसकी पूरी वसूली उन्ही अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से की जाए जिनके कारण ये नुकसान हुआ है। वसूली गई राशि को सरकारी खजाने में जमा किया जाए। अन्यथा शहर कांग्रेस आंदोलन करेगी

Leave a Comment