भारी बारिश के बाद दिल्ली-हरियाणा में बाढ़ का खतरा, कुल्लू में फंसे हजारों पर्यटक

नई दिल्ली (New Delhi)। भारी बारिश (Heavy rain) के बाद दिल्ली (Delhi), यूपी (UP), पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) समेत मैदानी राज्यों में अब बाढ़ का खतरा (Flood threat ) पैदा हो गया है। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान (Desert state Rajasthan) से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में गंगा, यमुना व ब्यास समेत सभी प्रमुख नदियां उफान (rivers in spate) पर हैं।

शहरों, कस्बों, गांवों और खेतों में पानी घुस गया है। हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। पहाड़ों पर बारिश का कहर बना हुआ है। हिमाचल के कुल्लू के पर्यटन स्थलों-मनाली, मणिकर्ण व बंजार में 17 हजार सैलानी फंसे हैं। चारधाम यात्रा भी बाधित हुई है।

इस बीच, 24 घंटे में 16 और लोगों की मौत हुई है। इनमें 8 मौतें उत्तराखंड और चार यूपी में हुई। हिमाचल में तीन दिन में 31 मौतें हो चुकी हैं। भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मनाली-लेह, मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समेत 1,500 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ेगा। यमुना व घग्गर में बाढ़ से हरियाणा के पानीपत में नवादा व तामशाबाद में बांध टूट गए हैं। कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, भिवानी और यमुनानगर के सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। हिसार से अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चीन सीमा पर बह गया पुल
हिमाचल में 1,318 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में 273 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सात जगह भूस्खलन हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल उत्तराखंड में भारी बारिश व बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। चीन सीमा के करीब जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में बना पुल बह गया है।

पंजाब व हरियाणा में अंबाला-लुधियाना समेत प्रमुख हाईवे बंद हैं। अंबाला में गुरुकुल के हॉस्टल में तीन फुट पानी भर गया। 730 लड़कियों को निकाला गया। असम के लखीमपुर में 67 गांव जलमग्न, फसलें नष्ट।

दिल्ली : यमुना 10 साल के उच्च स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार रात 8 बजे यमुना का पानी 206.76 मीटर पर पहुंचा गया, जो 10 साल का उच्च स्तर है। इससे पहले 2013 में जल स्तर 207.32 मीटर पर पहुंचा था। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लाल किला के पास पुराने लोहे के पुल से रेल व वाहन संचालन रोक दिया गया है।

Leave a Comment