नई दिल्ली स्टेशन में आधी रात को गैंग रेप, रेलवे के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) के प्लेटफार्म पर बने कमरे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) के चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों रेलवे के कर्मचारी हैं। यह जानकारी डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह (DCP Harendra Kumar Singh) ने दी।


डीसीपी सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत पर रेलवे के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पर दुष्कर्म करने और दो पर वहां मौजूद रहने का आरोप है। जीआरपी (GRP) भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। आरोपितों की पहचान जगदीश, मंगल, विनोद और सतीश के रूप में हुई है। बताया गया है कि वारदात से पहले चारों आरोपितों ने शराब पी थी। एजेंसी/(हि.स.)

 

 

Leave a Comment