गरीब कल्याण एवं मजबूत संगठन तंत्र से सुनिश्चित होगी विराट विजयः शिवराज

– विधायक दल की बैठक में विधायकों को दिया गया जीत का मंत्र

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) की गरीब कल्याण की योजनाएं (poor welfare schemes) हमारी ताकत हैं। बूथ स्तर तक हमारा संगठन तंत्र मजबूत है। सरकार की योजनाओं और संगठन तंत्र की मजबूती के आधार पर आने वाले चुनाव में हमारी प्रचंड विजय होगी।

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार देर शाम अपने निवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रदेश सरकार के गृह मंत्री व विधायक दल के सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। बैठक में सभी विधायकों ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमसे कोई जीत नहीं सकता, क्योंकि हमारे पास गरीब कल्याण की योजनाओं की ताकत है। प्रदेश में जितने विकास के काम भाजपा की सरकार ने किए हैं, इतना किसी ने भी नहीं किए। हम चुनावी समर में उतर चुके हैं। हमारा एक-एक मिनट अमूल्य है। सारे विधायक संकल्प लें कि जुनून और जी जान के साथ मैदान में उतरेंगे। भाजपा की सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं उससे हर घर को लाभ पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से 14 अगस्त के बीच विकास पर्व आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश भर में दो लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन होंगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है। उन्होंने आगामी समय में होने वाले सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि विजय संकल्प के साथ मैदान में निकलो और अपने विरोधियों को दृढ़ता के साथ जवाब दो।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि हमारे पास केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसा सशक्त नेतृत्व है। सबसे अधिक लंबे समय तक कोई मुख्यमंत्री रहा है तो वह शिवराज हैं। विविधतापूर्ण राज्य में पार्टी में सर्वप्रिय बनाने और मजबूत करने का काम शिवराज सिंह ने किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा जीत का इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण भाजपा का मूलमंत्र है। इसे साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान ने देश और प्रदेश में किया है। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने में हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। संगठन और सरकार ने जो कार्यक्रम तय किए हैं, उन्हें हर विधायक पूरी सक्रियता के साथ अपनी विधानसभा में नीचे स्तर तक ले जाने का काम करें।

संगठन तंत्र की मजबूती के साथ मैदान में उतरें: शर्मा
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर तक हमारा मजबूत संगठन तंत्र तैयार है। इस मजबूती के आधार पर अपने विपक्षियों को करारा जवाब दें। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के रूप में हमारे पास सशक्त नेतृत्व है। नेतृत्व की ताकत और संगठन तंत्र की मजबूती के साथ हम चुनावी मैदान में जाएं। आने वाले दिनों में भाजपा के अभियान और कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। उसे नीचे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक विधायक की है। आने वाले चुनाव की दृष्टि से तैयारियें में जुटें और किस तरह अपना बूथ और मजबूत हो, इस दिशा में कार्ययोजना में जुट जाएं। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित किया।

पार्टी नेताओं ने किया विधानसभा अध्यक्ष का किया स्वागत
बैठक में मुख्यमंत्री समेत पार्टी नेताओं और वरिष्ठ विधायकों ने विधानसभा सत्रों के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का पुष्पमाला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Comment