चरित्र शंका में पति ने की वहशी हरकत

अप्राकृतिक कृत्य भी किया, पुलिस ने पकड़ा तो रोने लगा

इन्दौर। पत्नी पर दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का लांछन लगाते हुए एक दरिंदे ने न सिर्फ उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, बल्कि चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

देहात एसपी भगवतसिंह विरदे (Dehat SP Bhagwat Singh Virde) ने बताया कि शिप्रा के ग्राम गंगाघाटी में कल शराब के नशे में रवि चौहान ने पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में चाकू गर्म कर उसका प्राइवेट पार्ट जला डाला। शरीर पर जगह-जगह चाकू से दाग दिया। बताया गया है कि आरोपी का कहना था कि महिला के किसी पराए मर्द से संबंध थे। इसके दो बच्चे हैं। 35 वर्षीय मजदूर रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो फूट-फूटकर रोने लगा। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और अप्राकृतिक कृत्य की धारा 377 के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Comment