चेतना अभियान में पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों से बचाव के उपाय बताए

उज्जैन। पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे मानव दुव्र्यापार एवं अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा के लिए चेतना अभियान में आदित्य मानव विकास शोध संस्थान द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को उनकी समाज में क्या-क्या भूमिका होनी चाहिए उससे अवगत कराया। विधिक सेवा प्राधिकरण के चंद्रेश मंडलोई द्वारा दिए जा रहे विधिक परामर्श एवं सहायता के बारे में अवगत कराया। आभा शर्मा वन स्टॉप सेंटर ने अपने संबोधन में उनकी संस्था द्वारा दी जा रही सहायता व सुरक्षा से अवगत कराया।


महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि अपराध दस्तक जरूर देता है पर उसे पहचान कर रोका जा सकता है। रीमा यादव सायबर सेल निरीक्षक ने सायबर क्राईम सुरक्षा से अवगत कराया। इस अवसर पर आशा सोलंकी एवं अंकित राज उपस्थित रहे। प्रशांति समूह संस्थान के अध्यक्ष एलएल गुप्ता एवं अध्यक्ष अवनीश गुप्ता द्वारा बच्चों को मानव दुव्र्यापार की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई। महाविद्यालय की उपप्राचार्य प्रो. वर्षा जोशी ने व्यक्त किया।

Leave a Comment