ISRO ने शेयर की चंद्रयान-3 से ली गई चांद की पहली तस्वीर

नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organization -ISRO) ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan -3) को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई. इसरो ने चंद्रयान-3 से ली गई चांद की पहली तस्वीर शेयर की है। इसरो ने कहा कि वह इस तरह की अगली कवायद 9 अगस्त को करेगा। इसरो ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘अंतरिक्षयान (Space ship) ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है. इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया, यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर।’

इसरो ने कहा, ‘(चंद्रयान को) चंद्रमा के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे के बीच किये जाने का कार्यक्रम है.’ सत्रह अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल ‘प्रपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा. इसके बाद, लैंडर पर ‘डी-आर्बिटिंग’ कवायद की जाएगी. इसके बाद, चंद्रमा की सतह पर उतरने से से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग’ कवायद को अंजाम दिया जाएगा. इसरो के मुताबिक, यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।

बता दें कि 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने शनिवार शाम करीब सवा सात बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. इसरो ने रविवार 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई. यानी कि अब चंद्रमा के 170 किलोमीटरx4313 किमी की ऑर्बिट में है. यानी कि चंद्रयान ऐसी अंडार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे ज्यादा दूरी 4313 किलोमीटर है. ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए. इसरो ने बताया कि अब कक्षा को कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13:00 से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा।

इस बीच, अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी कीं. 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा प्रविष्टि (एलओआई) के दौरान चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान द्वारा देखा गया चंद्रमा, “मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया. चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान, जिसने लगभग दो-तिहाई दूरी तय की इसरो के अनुसार, चंद्रमा अपने प्रक्षेपण के बाद से शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया।

Leave a Comment