11 मिनट में रूद्राभिषेक कर महिला कांग्रेस के सम्मेलन के लिए चले गए कमलनाथ

बाद में पहुंचे दिग्गी राजा ने भी अभिषेक में भाग लिया
इंदौर। आज सुबह इंदौर (Indore) पहुंचे प्रदेश कांग्रेस (Congress) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) द्वारा बाणेश्वर कुंड (Baneshwar Kund) पर आयोजित 3100 जोड़ों द्वारा किए जा रहे रूद्राभिषेक (Rudrabhishek) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 09.55 से 10 बजकर 6 मिनट तक 11 मिनट शिव रूद्राभिषेक में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) भी मौजूद थे। कमलनाथ इसके बाद महिला कांगे्रस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। वे दोपहर में आदिवासी महापंचायत में भी भाग लेंगे। राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) ने भी शुक्ला के यहां पहुंचकर रूद्राभिषेक किया। इसके पहले एयरपोर्ट पर कमलनाथ का धक्कामुक्की भरा स्वागत हुआ। कुछ नेता उन्हें लेने वीआईपी लाउंज तक पहुंच गए थे, हालांकि पिछले दिनों ही शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने ये परिपाटी समाप्त करने की घोषणा की थी।

कांग्रेस की संस्कृति दिल और धर्म जोडऩे की रही
रेडिसन होटल में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम कैसा प्रदेश और कैसा देश आने वाली पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं? हमारे देश की संस्कृति लोगों को जोडऩे की रही है और कांग्रेस की संस्कृति भी यही है। हम दिल और धर्म से लोगों को जोड़ते हैं, यही हमारी संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि आप इस संस्कृति के रक्षक हैं और आपको ही इसकी रक्षा करना है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजसिंह, उनकी पत्नी अमृतासिंह, कन्हैया कुमार और महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल भी मौजूद थीं।

कमलनाथ को गदा भेंट की
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा रूद्राभिषेक करने के बाद विधायक संजय शुक्ला की पत्नी अंजली शुक्ला ने जहां रूद्राभिषेक के लिए बाणेश्वर कुंड में उपस्थित करीब 3000 से ज्यादा धर्मप्रेमी जनता को रूद्राष भेंट किए, वहीं टंटू शर्मा ने कमलनाथ को गदा और हनुमानजी की मूर्ति भेंट की।

Leave a Comment