गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की फिराक में खालिस्‍तानी, दीवारों पर लिखे भड़काऊ नारे

नई दिल्‍ली (New Dehli)। गणतंत्र दिवस (Republic Day)से पहले दिल्ली में माहौल खराब (bad atmosphere)करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन (support of khalistan)में नारे लिखे मिले हैं। बुधवार सुबह, बाहरी दिल्ली के चंद्र विहार इलाके की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारे मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पहले मंगलवार को निहाल विहार इलाके में भड़काऊ नारे लिखे मिले थे। वहीं खालिस्तानी संगठन के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नुन ने धमकी दी है। दिल्ली पुलिस ने नारों को हटा दिया है और इस संबंध में एक केस दर्ज किया है।

पन्नून ने 26 जनवरी पर दिल्ली में खालिस्तानी झंडा फहराने की चेतावनी दी थी। सूत्रों का कहना है कि पन्नुन का वीडियो प्रसारित होने के बाद सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने चंद्र विहार के इलाके की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे। इन नारों में अलग खालिस्तान की मांग के लिए जनमत संग्रह और मतदान की मांग की गई है। सूत्रों ने कहा कि पन्नून गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में अपने स्लीपर सेल के माध्यम से ऐसी गतिविधियों को उकसाने का काम करता है।

पन्नून ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी जान से मारने की धमकी दी है। सूत्रों ने बताया कि खूंखार आतंकवादी ने गणतंत्र दिवस पर मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टरों को बुलाया है। ऐसे खतरों को देखते हुए मान को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पंजाब पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ करने का वादा किया है जो मान की हत्या की साजिश रच सकते हैं। पन्नून ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लेकर भी धमकी जारी की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, मुखेयमंत्रियों, उद्योगपतियों और अन्य हस्तियों के साथ मौजूद रहेंगे।

निहाल विहार में मिले भित्ति चित्र

निहाल विहार में मंगलवार को दीवार पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के समर्थन में भित्ति चित्र मिले थे। एक खंभे पर इस भित्ति चित्र को उकेरा गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। दिल्ली में कई जगहों पर इससे पहले खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं जिसपर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की है।

Leave a Comment