चायना डोर से पतंग उडऩा जारी..कल चार स्थानों पर हुई थी बरामदगी, आज भी पुलिस रख रही नजर

उज्जैन। चायना डोर की बरामदगी जारी है और आज भी पुलिस नजर रख रही है तथा लोग घायल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जानलेवा चाइना डोर का चलन इतना बढ़ गया है कि इसे रोकने के लिए इस बार जिला प्रशासन को प्रतिबंध लगाने के लिए धारा 188 का सहारा लेना पड़ा। और तो और इसके बावजूद नहीं मानने वालों के घर को तोडऩे के आदेश भी हुए। चाइनीज मांझा के साथ पकड़ाए कई आरोपियों के मकान भी तोड़े गए, इसके बावजूद कल संक्रांति पर चाइनीज मांझा से लोगों ने खूब पतंगे उड़ाई। कल दिन भर में चाइना डोर ने कई राहगीरों को शिकार बनाया। किसी का गला काटा तो किसी का पैर कट गया था। आज सुबह से भी पतंगबाजी हो रही है और दूरदराज के क्षेत्रों में चाइना डोर से पतंगे उड़ाई जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस बार चाइना डोर के खात्मे के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 14 और 15 जनवरी के दिन ड्रोन के जरिए छतों पर नजर रखी जाएगी और चाइना डोर का उपयोग करते पाए जाने वाले लोगों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा तथा उनके मकान तोड़े जाएँगे।


पुलिस ने कल दिन भर में 4 लोगों को ड्रोन के जरिए पकड़ा भी। इसके अलावा कल दिनभर पतंग बाजारों में पुलिस सर्चिंग पर करती रही। शातिर दुकानदारों ने शायद इससे बचने के पहले से इंतजाम कर रखे थे। खुले तौर पर शहर में कहीं भी चाइना का मांझा नहीं बिक रहा है, बताया जा रहा है कि इंदौर और देवास में चाइना डोर के खरीदे बेचे जाने पर इतनी सख्ती नहीं है जितनी उज्जैन की पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई है। यही कारण है कि प्रतिबंध, सर्चिंग और निगरानी के बावजूद 2 दिन से लगातार पतंगबाजी में चाइना डोर का बड़ी मात्रा में उपयोग हो रहा है। पुलिस प्रशासन के अलावा सामाजिक संस्थाएं लगातार चाइना डोर का विरोध कर रही है। इसका असर भी अब शहर के कई इलाकों में नजर आ रहा है। ज्यादातर इलाकों में लोग देशी माँझे का उपयोग कर पतंगबाजी करते नजर आ रहे हैं।

शोर मचाने से रोका तो युवक को चाकू मार दिया, पुलिस पहुँची
उज्जैन। अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में कल रात चार बदमाशों ने शोर करने से मना करने पर युवक से विवाद कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। ंचिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कल रात अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी में रहने वाला राहुल पिता मैहरबान सिंह के साथ क्षेत्र के 4 लोगों ने विवाद किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि आरोपी उसके भाई के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर उसने उन्हें रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment