आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे लाइन कर्मचारी

  • अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण हो रहे हादसों का शिकार

जबलपुर। विद्युत विभाग के अधिकारियों की गलत नीतियों का खामियाजा लाइन कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह है कि आए दिन लाइन कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गत दिवस भी कार्य के दौरान एक लाइन कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी लगते ही विद्युत उभोक्ता अधिकार आंदोलन समिति के सौरभ नाटी शर्मा अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए। और घायल लाइन मेन कर्मचारी से स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के उत्तर संभाग अधारताल जबलपुर में पदस्थ डीई रविन्द्र पटेल, एई मनीष बेन की गलत नीतियों की वजह से लाइन कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हुआ है।

इनके द्वारा नियमितए संविदा या आउटसोर्स सभी प्रकार के कर्मचारियों पर मानसिक रूप से दबाव बनाकर कार्य कराया जाता है, जिसके चलते कर्मचारियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और वो दुर्घटना का शिकार होते हैं। ऐसा ही एक हादसा संविदा लाइन परिचालक सीहोर जिले के सुनील कुमार वर्मा के साथ हुआ, जिसको खंबे पर चढ़ाकर कार्य कराया गया। जबकि नियमानुसार उसको खंबे पे चढऩे का अधिकार नहीं है। ऐसे ही आउटसोर्स कर्मचारियों को भी खंबे पे चढ़ाया जाता है जो कि सरासर गलत है, इनकी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जाता है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Leave a Comment