Madhya Pradesh Assembly Elections : MP में CM पद की पहली पसंद में शिवराज या कमलनाथ ? जानिए सर्वे…

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) की तारीख का ऐलान हो गया है। सूबे में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह चाहती है कि राज्य में कमल जस का तस खिला रहे। वहीं कांग्रेस भी वोटरों को साधने में जुट गई है। एमपी के साथ-साथ नवंबर में कुल 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। इन चुनावों में 16 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। ऐसे में एमपी को लेकर एक ताजा सर्वे आया है जिसमें लोगों से पूछा गया कि सीएम पद के लिए उनकी पहली पसंद कौन है?

[relpot]
एक ‘कदम’ से आगे-पीछे का खेल
एक मीडिया सर्वे किया है। सर्वे में मध्य प्रदेश के लोगों से पूछा गया कि सीएम पद के लिए उन्हें सबसे ज्यादा कौन सा नेता पसंद है। सर्वे में कुल 43 परसेंट लोगों ने बताया कि भाजपा के शिवराज सिंह चौहान सीएम पद के लिए उनकी पहली पसंद हैं। वहीं 42 परसेंट लोगों ने कांग्रेस के कमलनाथ को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया किस नंबर पर?
सर्वे के आंकड़ों पर गौर करें तो सीएम शिवराज और कमलनाथ में केवल 1 परसेंट का अंतर है। यानी भाजपा के शिवराज कांग्रेस के कमलनाथ से एक कदम आगे चल रहे हैं। वहीं सर्वे में ज्योतिरादित्य सिंधिया तीसरे नंबर पर हैं। कुल 10 परसेंट लोगों ने उन्हें सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह इस सर्वे में चौथे नंबर पर रहे। उन्हें केवल 2 परसेंट लोगों ने सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है।

यह सर्वे मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए भी किया गया है। सर्वे में राजस्थान में अशोक गहलोत को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया गया है। सीएम गहलोत को राजस्थान के 34 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सीएम पद की पसंद में सबसे आगे रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ के कुल 45 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया।

Leave a Comment