आधी रात को कई परियोजनाएं मंजूर

  • आचार संहिता लगने के पहले मंत्रालयों में रतजगा
  • उज्जैन में 189 करोड़ का रोपवे भी मंजूर

भोपाल। आचार संहिता लगने से पहले बीती रात केंद्रीय मंत्रालयों ने रतजगा कर कई परियोजनाओं को मंजूरी दी। सडक़ परिवहन मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय ने ताबड़तोड़ दर्जनों परियोजनाओं को मंजूरी दी। अब आचार संहिता लगने के बावजूद इन परियोजनाओं पर कार्य जारी रहेगा। इन परियोजनाओं में मध्यप्रदेश में उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 189 करोड़ की लागत से बनने वाला रोप-वे भी शामिल है। इसके अलावा 1700 करोड़ के तीन हाईवे प्रोजेक्ट के साथ ही 10 नए जल मार्गों को भी मंजूरी दी गई।

सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव
चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव तिथि का ऐलान करेगा। तिथि का ऐलान होने के साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 या 8 चरण में हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा, सिक्किम, आंध्रप्रदेश और अरुणाचलप्रदेश विधानसभा चुनाव की तिथि का ऐलान भी किया जा सकता है। इन राज्यों में सरकार का कार्यकाल भी जून तक समाप्त हो जाएगा।

Leave a Comment