मणिपुर में शांति के लिए निकाला मार्च

  • सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं में सभी ने की दुआएं

जबलपुर। मणिपुर हिंसा के विरोध में सभी धर्मो के धर्मगुरुओं के नेतृत्व में शांति की स्थापना के लिए रांझी व्हीकल मोड़ हनुमान मंदिर से पैदल शांति मार्च निकाला गया। आयोजक अनुराग तिवारी, रघु तिवारी, हरीश अहिरवार आदि ने बताया कि शांति मार्च में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई धर्माचार्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शांति मार्ग की अगुवाई राष्ट्र ध्वज वाहक लोगों द्वारा की गई। शांति मार्च में रांझी के गणमान्य नागरिकों के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भैया शामिल हुए। उन्होंने जनता को शांति का संदेश दिया। शांति मार्च रांझी गुरुद्वारे पहुंचने पर श्री गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा शांति की अरदास कराई गई। यहां से शांति मार्च रावण मैदान पहुंचा जहां पर सभी धर्म आचार्यों द्वारा शांति की स्थापना के लिए सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया।

आशुतोष वत्स, सिद्धांत जैन ने बताया है कि सर्व धर्म प्रार्थना सभा मोनिंद्रा तिवारी ने शांति के लिए प्रार्थना की पास्टर डॉ. पी. आगस्टीन राय ने सभा में प्रार्थना करवाई। मुस्लिम समुदाय की ओर से शकील हिंदुस्तानी ने प्रार्थना की। सिख संगत के जगजीत सिंह दुआ एवं बब्बू सरना द्वारा भी शांति हेतु अरदास की गई। इसाई महासभा की ओर से अध्यक्ष शान कुमार, विनोद चैंबर, विकास डेविड उपस्थित थे। इस मौके पर अजय कंडारी, नितेश सिंह, असीम दुबे, अनिल चौबे, अंकित पटेल, हिमांशु घारु, संतोष तिवारी, आशीष पांडे, रुपेश सिंह, नरेंद्र सराठे, अनीष दुबे, सिद्धांत जैन, रोबिन तिवारी, अजय रावत, पल्लव सोनी, समरप्रीत सिंह नागी, सुशांत सिंह ठाकुर आदि आम जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Comment