फौजी पिता ने अपने ही बच्चों को किया अगवा

बिलहरी स्थित अपनी ससुराल ने किया अगवा, पत्नी से चल रहा विवाद, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। गोराबाजार थाना (Gorabazar Police Station) अंतर्गत बिलहरी इलाके में शुक्रवार सुबह अजीबो-गरीब घटना पेश आई है। एक फौजी पिता ने अपने ही दो बच्चों (Child) को पिस्टल की नोंक पर अगवा कर लिया। घटना पूरी सीसीटीवी में कैद है। फौजी से अलग रहने वाली पत्नी ने गोराबाजार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसपर पुलिस ने मामला कायम कर फौजी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बिलहरी इलाके में अपने पति ने अलग रहने वाली भाग्यश्री यादव ने थाने में सूचना दी कि उसरे पति ने अपने ही दो बच्चों को अगवा कर भाग गया है। उसके पति से उसका दो साल से विवाद चल रहा है। बीती रात वो अपने 3 साथियों से साथ कार से आया और बच्चों के लेकर भाग गया।

पीड़ित पत्नी और बच्चों की मां ने बताया कि 9 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। पिछले 2 सालों से फौजी पति राजपाल सिंह से विवाद के कारण अपने मायके यानी बिलहरी में ही रहते हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि हाथरस यूपी के रहने वाले आरोपी फौजी फिलहाल भोपाल में पदस्थ है आरोपी राजपाल सिंह शराब के कारण मारता-पीटता था। इसी कारण अलग रहती थी। इसके पहले भी वो बच्चों को ले जाने की कई बार कोशिशें कर चुका है।

पुलिस ने की नाकाबंदी

जानकारी लगते ही शहर की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करते हुए मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसकी जांच की जा रही है

Leave a Comment