आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आठ करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

नई दिल्ली (New Delhi)। आयकर विभाग (Income tax department) ने शुक्रवार को कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 (Assessment year 2023-24) के लिए अबतक आठ करोड़ से अधिक (More than eight crore) आयकर रिटर्न (आईटीआर) जमा ( income tax returns (ITR) deposited) किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए आयकर विभाग ने सभी करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आयकर विभाग ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अबतक आठ करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए हैं। इससे पहले कर निर्धारण वर्ष यानी आकलन 2022-23 के लिए करदाताओं ने कुल 7,51,60,817 आईटीआर दाखिल किए थे।

आयकर विभाग ने इसे अनूठा मील का पत्थर बताते हुए कहा कि हमें 8 करोड़ का आंकड़ा पार करने में मदद करने के लिए सभी विभाग करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

Leave a Comment