MP: नेताओं के खिलाफ एक्शन में भाजपा, महू के 7 भाजपाईयों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

महू। भाजपा ने मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत (BJP has clear majority in Madhya Pradesh) पा लिया और अब उन नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है, जिन्होंने चुनाव के दौरान (during elections) भाजपा द्वारा तय किए गए प्रत्याशी के खिलाफ काम किया। महू विधानसभा क्षेत्र (mhow assembly constituency) के सात नेताओं को संगठन ने शोकाज नोटिस जारी किया है। तीन दिन में उनसे जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जबाव (satisfactory answer) नहीं मिलने पर भाजपा उन नेतागणों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बागी उम्मीदवार राजेंद्र चौधरी के लिए काम करने वाले भाजपाईयों को भी नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। उनमें भाजपा नेता अशोक सोमानी और घनश्याम नारोलिया शामिल है। इसके अलावा रामकरण भाबर,संतोष पाटीदार, देंवेद्र सिंह ठाकुर, रवि यादव,पवन यादव और धन्नालाल निनामा शामिल है। सभी को तीन दिन में जवाब देना होगा।

महू से उषा ठाकुर का टिकट तय होने के बाद ये नेता दशहरा मिलन समारोह के बहाने एक बैठक में शामिल हुए थे और ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने का जमकर विरोध किया था। उधर देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत चुके मनोज पटेल के खिलाफ भी कुछ भाजपाई थे और उन्होंने भाजपा के बागी उम्मीदवार चौधरी का खुलकर काम किया हैै। उन भीतरघातियों की सूची तैयारी की जा रही हैै। इंदौर जिले की अन्य सीटों पर भितरघात नहीं हुआ।

महू और देपालपुर को छोड़कर किसी भी उम्मीदवार ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेतागणों की शिकायत नहीं की है। धार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी राजीव यादव का साथ भी कई भाजपाईयों ने दिया। उनमें से चार पार्षदों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा अन्य नेतागणों को नोटिस दिया गया है।

Leave a Comment