MP: कार और ट्रक की टक्कर, रेलवे इंजीनियर सहित 4 लोगों की मौत

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल (Betul) में शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे नंबर 47 पर भीषण हादसा (fatal accident) हो गया। इसमें रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सहित चार की मौत हो गई। हाइवे पर चलते ट्रक (truck) के पीछे से कार घुसने से यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

हादसा बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र (Multai police station area of Betul district) में एनएच 47 पर हुआ। बैतूल से नागपुर जा रही कार ओवरटेक करते समय भिलाई गांव के पास एक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर थी, उसे नागपुर रैफर किया गया था। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत और ट्रैक मैन राजकुमार सिसोदिया कार में बैतूल से नागपुर जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं भी थी। उस समय ट्रक को ओवरटेक करते समय कार चलते ट्रक के पीछे घुस गई। कार राजकुमार सिसोदिया चला रहा था। उनकी और दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई।

संजीव कांत भगत कार में फंस गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें नागपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं हुई है। दोनों को रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि एक महिला गर्भवती थी।

Leave a Comment