MP Election: महादेव एप को लेकर हमलावर बीजेपी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- 500 करोड़ की घूस खाई

भोपाल। महादेव ऐप को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। मंगलवार को भोपाल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, महादेव एप से कांग्रेस ने 508 करोड़ की घूस खाई है। भूपेश भाग-भूपेश भाग हो गए हैं। वे पत्रकारों से पीछा छुड़ा रहे हैं।

जनता और जांच एजेंसियों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कांग्रेस के लिए एटीएम बन गया था छत्तीसगढ़। कल बघेल जी ने कहा कि एप बंद क्यों नहीं किया। मैं उनसे पूछता हूं कितनी बार लिखा। ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले अधिकारियों ने माना है कि पैसा पहुंचाया जाता था। कांग्रेस की ईसी से शिकायत को लेकर ठाकुर ने कहा कि क्या यह पहला चुनाव हैं जहां पैसे पकड़े गए। देश चाहता है कि काले धन का उपयोग चुनाव में न हो। इंडी गठबंधन के लोग गम्भीर आरोपों से घिरे हुए हैं। जमानत पर बाहर आये लोग साथ मिल गए हैं।

वोट की चोट
ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावों के नतीजे आये एकतरफा चुनाव हम जीते हैं। इनका इंडी गठबंधन किसी काम का नहीं है। मध्यप्रदेश में भी वोट की चोट मतदाता करेगा। मतदान कांग्रेस के खिलाफ होगा। वहीं, देवेंद्र तोमर के वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। आगे ठाकुर ने कहा कि हिमाचल, कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी फेल हो गई है। न महिलाओं को पैसे मिले न दूध के दाम घटे। एक हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़, राजस्थान सरकार ने भी वादे पूरे नहीं किये।

कांग्रेस भी मान गई
जयराम रमेश के ट्वीट पर ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता इतनी है कि कांग्रेस भी मांग कर रही है कि पीएम आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी, कांग्रेस की तरह झूठी। ईडी हाथ में आई तो कांग्रेस सिर्फ अपने मुकदमे खत्म करेगी। ईडी की कार्रवाई को लेकर ठाकुर बोले कि चुनाव नियम अनुसार होते हैं। भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चल रही है। यह लड़ाई निर्णायक होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं के पास से कराड़ों रुपये मिल रहे हैं। ट्राइबल, युवाओं का हक कांग्रेस ने खाया है।

Leave a Comment