MP: MBA छात्रा को गोली मारने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur of Madhya Pradesh) में एमबीए छात्रा को गोली मारने वाले कथित भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया (police arrested) है। कथित भाजपा नेता ने संजीवनी नगर चौकी (Sanjeevani Nagar Chowki) में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सीएसपी गोरखपुर प्रतिष्ठा राठौर के अनुसार आयकर चौक निवासी 26 वर्षीय युवती वेदिका ठाकुर शुक्रवार शाम संजीवनी नगर मडफैया स्थित प्रियांश विश्वकर्मा से मिलने उसके कार्यालय गई थी। कार्यालय में युवती को गोली लगने पर प्रियांश ने उसकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए परिचितजनों को अस्पताल आने को कहा था। वह युवती को दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल ले गया और उसे छोड़कर भाग गया। अस्पताल पहुंचने के बाद परिचितों को पता चला कि युवती को गोली लगी है।

संजीवनी नगर पुलिस ने कथित भाजपा नेता के खिलाफ पहले धारा 308 तथा 338 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। थाना प्रभारी क्रांति बर्वे का कहना था कि गलती से चली गोली युवती को लग गई थी। अस्पताल में भर्ती युवती के वायरल वीडियो में वह खुद बता रही थी कि प्रियांश ने उसे गोली मारी है। इसके बावजूद भी संजीवनी नगर थाना प्रभारी का कहना था कि गोली गलती से चली है। सोमवार दोपहर कथित भाजपा नेता संजीवनी नगर पुलिस चौकी पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद आरोपी कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग तथा डीवीआर लेकर फरार हो गया था। इसकी बरामदी अभी तक नहीं हो पाई है। आरोपी को पुलिस मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसका रिमांड प्राप्त करने आवेदन पेश करेगी।

गौरतलब है कि आरोपी युवक के संबंध भाजपा विधायक के स्वर्गीय पुत्र से थे। आरोपी युवक पूर्व में भाजयुमो से जुड़ा था। उसके कार्यालय में भाजपा नेताओं की फोटो लगी हुई थी। इसके अलावा फेसबुक में भी वह खुद को भाजपा से जुड़ा बताता था। नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का कहना है कि भाजपा के किसी पद पर प्रियांश विश्वकर्मा नामक व्यक्ति नहीं है। वह पार्टी का सदस्य है कि नहीं इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।

Leave a Comment