MP: बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस से बोला- उसके चाल-चलन से परेशान हो गया था

सीहोर। सीहोर जिले (Sehore district) के रेहटी के वार्ड-9 में रहने वाली महिला (Women) दो दिन पहले अपने घर में मृत (dead) मिली थी। महिला की उसके 19 साल के बेटे (19 year old son) ने ही की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के बेटे को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि वह अपनी मां के चाल-चलन से परेशान था, इसी के चलते उसने हत्या कर दी।

रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि रेहटी थाना क्षेत्र के दिगवाड़ निवासी भगवान सिंह साहू ने रेहटी के मंडलोई कॉलोनी में घर बनवाया था। भगवान सिंह पत्नी सुनीता साहू (45) अक्सर दिन में रेहटी आती थी और शाम को गांव लौट जाती थी। मंगलवार को भी वह रेहटी आई थी। लेकिन, शाम को घर नहीं लौटी।

पति ने कॉल लगाया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पति रेहटी स्थित घर पहुंचा, जहां घर के अंदर उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतका के बेटे महेंद्र साहू (19) को भेरूंदा बस स्टैंड से हिरासत में लिया था। पूछताछ में बेटे ने मां के चाल-चलन से परेशान होकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए हथियार को जब्त कर लिया।

Leave a Comment