MP की बेटी को लंदन की संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान

मालवा। मध्यप्रदेश के मालवा (Malwa) की माटी में जन्मी हेमलता शर्मा (Hemlata Sharma) ‘भोली बेन’ ने मालवी साहित्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Baccalaureate) पर पहुंचाने का कार्य किया है। उन्हें ब्रिटिश संसद (british parliament) के हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है। भोली बेन को ये सम्मान उनके हिन्दी एवं मालवी संस्कृति और साहित्य के विकास किए जा रहे कार्यों को देखते हुए लंदन की साहित्य संस्था कथा यूके द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी लंदन ईलिंग के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने की। शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ यूके अपितु विश्व के विभिन्न देशों के बीच साहित्य व संस्कृति के माध्यम से आपसी संबंध मजबूत होंगे।

इस सम्मान के लिए मध्यप्रदेश से एकमात्र हेमलता शर्मा का चयन हुआ था। मध्यप्रदेश सरकार की संस्कृति विभाग की मंत्री उषा ठाकुर व मध्यप्रदेश के वितमंत्री जगदीश देवड़ा ने आगर की बिटिया की इस उपलब्धि पर बधाई संदेश दिया है। आगर निवासी कृष्ण शर्मा की सुपुत्री व सर्वब्राह्मण परशुराम सेना के प्रमुख संजय शर्मा की छोटी बहन हेमलता शर्मा वर्तमान में इंदौर में वित्त सेवा अधिकारी के रूप में पदस्थ है।

कार्यक्रम में भारतीय उच्चायोग के मंत्री समन्वय दीपक चौधरी, लंदन की काउंसलर तथा सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार जकिया ज़ुबैरी, कथा यूके के संस्थापक महासचिव तेजेन्द्र शर्मा, प्रमोद पाण्डेय,अध्यक्ष हिन्दी अकादमी मुंबई, पंजाबी लेखक एवं काउंसलर के.सी मोहन तथा प्रवासी साहित्यकार जया वर्मा विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित थे। इन्हें भोली बेन द्वारा मालवी पुस्तक “आज को ग्यान” भेंट की गई। समस्त गणमान्य अतिथियों का आदर सत्कार कथा यूके की संरक्षक ज़किया ज़ुबैरी ने किया। संचालन कथा यूके के संस्थापक महासचिव तेजेन्द्र शर्मा ने किया और आभार प्रवासी साहित्यकार जया वर्मा ने माना।

Leave a Comment