नड्डा का विपक्ष पर तंज, बोले- ‘लोकसभा चुनाव में वंशवादी राजनीति बनाम विकास की लड़ाई’

मुंबई (Mumbai)। आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) से पहले सभी राजनेताओं के बीच बयानबाजी का दौर (round of rhetoric) जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान विपक्षी दलों खासतौर पर कांग्रेस (Congress) पर जमकर तंज कसा। बुधवार को मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्ष पर वंशवादी होने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार और विकास के बीच लड़ाई होगी। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने उनसे मतदाताओं के बीच जाकर नए जनादेश (केंद्र में भाजपा के लिए) के लिए उनका समर्थन मांगने की बात भी कही। उन्होंने पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में पहली बार मतदाताओं ने केवल विकास देखा है, पिछली सरकारों की तरह भ्रष्टाचार नहीं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार वहीं दूसरी तरफ विकास होगा। उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार विनाश की ओर ले जाएगा। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने मुंबई के पार्टी नेताओं से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं को बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का उपयोग करने और जनहित के मुद्दों पर प्रमुख हस्तियों का समर्थन लेने की सलाह दी।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष बुधवार यानी आज दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे थे। जहां उन्होंने मुंबई के सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों के अलावा महानगर के पार्टी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। साथ ही नड्डा ने मुंबई में सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की बैठकों की भी अध्यक्षता भी की।

Leave a Comment