तन्खा के ट्वीट पर नरोत्तम का पलटवार, कमलनाथ को बताया सायबेरियन पक्षी

भोपाल। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चुनाव आयोग के समक्ष मप्र सरकार द्वारा 17 से 23 सितम्बर तक आयोजित गरीब कल्याण सप्ताह अभियान के द्वारा चुनाव के पूर्व सत्ता के घोर दुरुपयोग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, अभियान को तुरुन्त रोकने के पक्ष में तर्क दिया। उन्होंने इसे सत्ता के दुरुपयोग की पराकाष्ठा बताते हुए, निष्पक्ष चुनाव के लिए घातक बताया है। विवेक तन्खा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। तन्खा के ट्वीट कर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए विवेक तंखा ने ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि जब- जब भाजपा गरीब के लिए काम करेगी कांग्रेस को पीड़ा होगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का डिहाइड्रेशन हो जाता है हाजमा खराब हो जाता है। चुनाव आयोग का बहाना ईवीएम का बहाना, फील्ड में जाना नही और बहाने बनाना है।

कमलनाथ को बताया साइबेरियन पक्षी
इस दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा भाजपा पर आरोप लगाए जाने पर निशाना साधते हुए उन्हें सायबेरियन पक्षी बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ वोट मांगने चले जाते है फिर कभी नही जाते। कमलनाथ ओर कांग्रेसी साइबेरियन पक्षियों की तरह है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने 15 मांहिने में एक नौकरी नही दी, एक व्यक्ति को रोजगार दिया नही, 4 हजार रुपये भत्ता दिया नही, लिखित में झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री थे।

झाम सिंह धुर्वे एनकाउंटर सीआईडी जांच के आदेश दिए
झाम सिंह धुर्वे एनकाउंटर को लेकर मंत्री मिश्रा ने कहा कि मौत कोई भी हो दुखद है, जांच का विषय है। वो नक्सली की गोली से मारा या पुलिस की गोली से। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रियल जांच के बाद सीआईडी जांच के आदेश दिए है। दोषी जो भी हो दंडित होगा, नही बचेगा, इस पर राजनीति नही होना चाहिए

Leave a Comment