Nora Fateh ने किया अभिषेक बच्चन के साथ ‘कजरा रे…’ गाना पर डांस, वीडियो वायरल

मुंबई (Mumbai) । एक्ट्रेस नोरा फतेह (Nora Fateh) भी अपनी डांसिंग स्किल्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। आज दुनियाभर में उनके प्रशंसक हैं। वह बॉलीवुड के कई गानों पर अपने नृत्य से धमाल मचा चुकी हैं। नोरा (Nora Fateh) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने हॉट एंड बोल्ड लुक्स hot and bold looks और अलग-अलग रील्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब नोरा फतेही का अभिषेक बच्चन के साथ डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। 


18 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे कजरा रे’ पर नोरा और अभिषेक डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और नोरा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। 18 साल पहले इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इन तीनों में जबरदस्त डांस केमिस्ट्री दिखी थी और वह गाना बहुत हिट हुआ। इस वीडियो को देखकर साफ है कि किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देने वाले इस गाने पर आज भी डांस करने में उतना ही मजा आता है।

दरअसल, नोरा फतेही हाल ही में बांद्रा में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। नोरा ने ब्लैक सिल्क का गाउन पहना था। इस पार्टी में फिल्म जगत की कई खास चेहरे शामिल हुए थे। यह वीडियो उसी पार्टी का बताया जा रहा है। पार्टी में कई लोग ‘कजरा रे…’ गाने पर डांस कर रहे थे। इस वीडियो से यह भी दावा किया जा रहा है कि नोरा और अभिषेक जल्द ही रेमो डिसूजा के नए डांस प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Leave a Comment