अब बुलंदशहर के झांजो से होगी बाबा महाकाल की आरती

उज्जैन। पूजन में कांसा धातु से बने झांझ का विशेष महत्व है। जिस पर इस महत्व को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने भूतभावन बाबा महाकाल की आरती के लिए 4 जोड़ कांसे के झांझ उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद शहर के कुशल कारीगरों से बनवाए हैं।


महाकाल मंदिर सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंदिर में वर्त्तमान में उपयोग किये जा रहे झांझ साल 2016 में क्रय किये गए थे। पुजारी जी ने कोठार शाखा को सूचित किया था कि पुराने झांझ अनुपयोगी हो गए हैं। जिस पर बाबा महाकाल की पूजन आरती के लिए शुद्व कांसे से बनाये जाने वाले उच्च गुणवत्ता के झांझ मुरादाबाद के कुशल कारीगरों द्वारा परंपरागत रूप से बनवाए गए हैं।

Leave a Comment