क्षतिग्रस्त मकानों का मिलेगा एक लाख मुआवजा: शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पीडि़तों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सोयाबीन व धान दोनों का सर्वे करवाया जाएगा। आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप राहत राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि युद्ध स्तर पर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करवाई गई है। अभी तक के सारे बिजली के बिल स्थगित कर दिए गए हैं। गरीबी रेखा में नाम जोडऩे का कार्य किया जाएगा। 50 किलो अनाज प्रत्येक परिवार को वितरित किया जा रहा है। संबल योजना पुन: शुरू की जाएगी। गाँव के स्कूल की बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिवर्षा से बड़ी विपत्ति आई है। क्षेत्र में बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब हमारी प्राथमिकता लोगों के जीवन को दोबारा सामान्य स्थिति में लाना है।

Leave a Comment