कुशवाहा समाज युवक-युवती परिचय एवं आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन

जबलपुर। जिले के अंतर्गत कुशवाहा समाज के समस्त समितियों द्वारा युवक-युवती परिचय एवं आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन गत दिवस मानस भवन राइट टाउन में किया गया। परिचय सम्मेलन में लगभग 300 युवक-युवतियो ने परिचय दिया एवं परिचय सम्मेलन के साथ 2 आदर्श विवाह भी आयोजक मंडल द्वारा संपन्न कराया गए। जिसमे विवाह सम्बंधित व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा की गई थी। नव विवाहित प्रत्येक जोड़े को नगद 5100 की राशि एवं एक-एक अलमारी सौजन्य भेंट दी गई।

आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह, राकेश महतो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एवं सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहाविधायक सतना, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग मप्र, बैजनाथ पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वृन्दावन वर्मा संस्थापक, अशोक क्रांति सेना, अशोक वर्मा, रविंद्र कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा युवा संघ, श्रीमति सुशीला कनोजिया, मन्नू पटेल, तुलसीराम कुशवाहा, वृंदावन कुशवाहा, जीवन कुशवाहा, राजेंद्र पटेल, दीपक कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, रामभजन कुशवाहा, संतकुमार कुशवाहा, नर्मदा प्रसाद कुशवाहा, शंकरलाल कुशवाहा, नंद कुमार कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सावित्री कुशवाहा, पूनम कुशवाहा, अर्पणा कुशवाहा, ममता हल्दकार, श्रीमति शारदा कुशवाहा पार्षद, देवकी पटेल, श्रीमति गिरिजा कुशवाहा, मुन्नी कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा एवं समस्त कुशवाहा समाज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. राकेश कुशवाहा, अनंत कुमार के द्वारा संचालित किया गया।

Leave a Comment