पश्चिम अफ्रीकी देश केप वर्डे के पास समुद्र में डूबी प्रवासियों की नौका, 60 से अधिक लोगों की मौत

केप वर्डे (Cape Verde)। पश्चिम अफ्रीका के देश (West African country) केप वर्डे द्वीप समूह (Cape Verde Islands) के तट के पास सेनेगल से आए प्रवासियों की नौका समुद्र में डूबने (Migrants boat sinks sea) से 60 से अधिक लोगों की मौत (Death more than 60 people) हो गई है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईओएम की प्रवक्ता सफा मसेहली ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में 63 लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि 38 लोगों को बचा लिया गया। इनमें चार बच्चे शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नौका को सोमवार को केप वर्डे द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील (277 किलोमीटर) दूर अटलांटिक महासागर में देखा गया था। स्पेन की मछली पकड़ने वाले जहाज ने इसे देखा, इसके बाद उसने केप वर्डे अधिकारियों को इसकी जानकारी साझा कर उन्हें सतर्क किया।

केप वर्डे द्वीप यूरोपीय संघ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले स्पेनिश कैनरी द्वीप समूह के तट से लगभग 600 किलोमीटर (350 मील) दूर स्थित है। आईओएम की प्रवक्ता मसेहली ने बताया कि आपात सेवाओं ने सात लोगों के शव बरामद किए हैं, जबकि 56 लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर, जब किसी नौका के हादसे का शिकार होने के बाद लोगों के लापता होने की सूचना मिलती है, तो उन्हें मृत मान लिया जाता है।

नौका पर 101 लोग थे सवार
सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के हवाला से बताया कि नौका 10 जुलाई को सेनेगल के फासे बोये से रवाना हुई थी, जिस पर 101 लोग सवार थे।

Leave a Comment