Pakistan: पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगी मरियम नवाज, बताईं प्राथमिकताएं

इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) (Pakistan Muslim League-Nawaz (PML-N) की जीत के बाद अब नवाज शरीफ (Nawaz Sharif’s daughter) की बेटी और पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज (Maryam Nawaz) मुख्यमंत्री (Chief Minister) की कमान संभालने जा रही हैं। पंजाब सहित पूरे देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक महिला मुख्यमंत्री पद पर काबिज होगी।

सीएम की कुर्सी संभालने के बाद मरियम ने लोगों को धन्यवाद दिया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने का सम्मान देश की हर मां और बहन को समर्पित करना चाहती हैं।

मरियम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में, पंजाब में एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा, ‘मैंने सुरक्षित पंजाब कार्यक्रम पर काम किया है। हमें ‘सुरक्षित शहर परियोजना’ का हर शहर में विस्तार करना होगा। महिलाओं के लिए पुलिस स्टेशनों के माहौल को बेहतर बनाने के लिए हम मॉडल महिला पुलिस स्टेशन बनाएंगे।’

आधी से भी ज्यादा आबाद की मिलेगी जिम्मेदारी
बता दें कि अगर मरियम अगर सत्ता में आती हैं, तो वह पाकिस्तान के सात दशक से अधिक के इतिहास में मुख्यमंत्री के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बन जाएंगी। वह 127 मिलियन से अधिक की आबादी वाले प्रांत को संभालेंगी, जो पाकिस्तान की आधी से अधिक आबादी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मरियम ने कहा कि पंजाब की पहली मुख्यमंत्री के रूप में नामांकित होना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान था। उन्होंने इस सम्मान को बेटियों, माताओं, बहनों को समर्पित किया।

गौरतलब है कि आठ फरवरी के आम चुनावों में क्रमशः राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा सीटों – NA-119 और PP-159 दोनों पर जीत के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था।

Leave a Comment