पथुम निसंका ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बने

नई दिल्ली (New Delhi)। श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसंका (Sri Lankan cricketer Pathum Nissanka) ने इतिहास रच दिया है. निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ (Against Afghanistan) शनिवार (9 फरवरी) को पल्लेकेल में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले (first match ODI series) में नाबाद 210 रन (unbeaten 210 runs ) बनाए. निसंका ने 139 गेंदों की पारी में 20 चौके और आठ सिक्स लगाए हैं। निसंका वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं।

इससे पहले श्रीलंका की ओर से वनडे इंटरनेशनल में सर्वोच्च पारी खेलने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था. जयसूर्या ने साल 2000 में भारत के खिलाफ साल 2000 में शारजाह के मैदान पर 189 रनों की पारी खेली थी. यानी निसंका ने जयसूर्या का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

25 साल के पथुम निसंका वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज हैं. भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं विदेशी बल्लेबाजों में निसंका के अलावा ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), फखर जमां (पाकिस्तान), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) ये मुकाम हासिल कर चुके हैं।

वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक:
200 * सचिन तेंदुलकर, 2010
219 वीरेंद्र सहवाग, 2011
209 रोहित शर्मा, 2013
264 रोहित,शर्मा, 2014
215 क्रिस गेल, 2015
237* मार्टिन गुप्टिल, 2015
208 * रोहित शर्मा, 2017
210* फखर जमां, 2018
210 ईशान किशन, 2022
208 शुभमन गिल, 2023
201* ग्लेन मैक्सवेल, 2023
210* पथुम निसंका, 2024

इस मामले में रोहित-सहवाग भी पीछे छूटे
पथुम निसंका ने सिर्फ 136 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया. निसंका वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल जैसे धुरंधर भी निसंका से इस मामले में पीछे हैं। सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था. ग्लेन मैक्सवेल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की थी।

Leave a Comment