राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बिगड़ी तबीयत, Army Hospital में एडमिट

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) ले जाया गया। यहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रूटीन चेकअप हुआ और वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। आर्मी हॉस्पिटल का कहना है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया।

राष्ट्रपति को सीने में दर्द था। आर्मी हॉस्पिटल में राष्ट्रपति का रूटीन चेकअप किया गया। आर्मी हॉस्पिटल की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर जानकारी दी गई है। आर्मी हॉस्पिटल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में रूटीन चेकअप किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि राष्ट्रपति को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Leave a Comment