मां नर्मदा पूजन कर प्रियंका गांधी ने किया कांग्रेस विजय का शंखनाद

  • कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का संस्कारधानी की धरा पर जोरदार आत्मीय स्वागत, जन सभा में भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

जबलपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आज सोमवार को जबलपुर आगमन हुआ। जहां डुमना एयरपोर्ट से लेकर गौरीघाट एवं सभा स्थल शहीद स्मारक में कांग्रेसजनों ने जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। शहर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले मां नर्मदा तट गौरीघाट पहुंची। यहां 101 ब्राह्मणों की उपस्थिति में उन्होंने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया और अशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने महाबली हनुमान की उपस्थिति में मां नर्मदा की महाआरती की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक तरुण भानोत, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। मां नर्मदा तट गौरीघाट में पूजन-अर्चन एवं महाआरती के बाद श्रीमति प्रियंका गांधी गोलबाजार शहीद स्मारक सभा स्थल के लिए रवाना हो गई। इसके बाद वे भंवरताल स्थित वीरांगना रानीदुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित करने पहुंंची, जहां उन्होंने नारी सम्मान की प्रतीक रानी दुर्गावती नमन किया। इस बीच जहां-जहां से श्रीमती गांधी का काफिला चल रहा था, वहां पर सड़क के दोनो ओर स्वागत मंच और अन्य माध्यमों से पार्टी जनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

डुमना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का डुमना विमानतल में आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद हेलीकाप्टर से श्रीमती गांधी आयुर्वेदिक मेडीकल कॉलेज में बनाये गये अस्थाई हेलीपेड में पहुंची। जहां पर पूर्व वित्त मंत्री तरूण भानोत, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव और कांग्रेस नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्न एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. नीलेश जैन आदि पार्टी नेताओं ने श्रीमती गांधी का स्वागत किया।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी: प्रियंका गांधी
शहीद स्माकर सभा स्थल में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने के लिये भाजपा की सरकारों क ी गलत नीतियों को जवाबदार ठहराया। प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान के लिये खतरा है। पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी और भाई-चारा बिगाडऩे के लिये भाजपा सरकार पर श्रीमती गांधी ने जमकर प्रहार किये। इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा संासद दिग्विजय सिंह, विवेक कृष्ण तन्खा आदि ने भी जन सभा में अपने विचार रखते हुए भाजपा की प्रदेश सरकार को सभी मोर्चो में असफल करार दिया। इस बीच जहां-जहां से श्रीमती गांधी का काफिला चल रहा था, वहां पर सड़क के दोनो ओर स्वागत मंच और अन्य माध्यमों से पार्टी जनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Leave a Comment