राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए रघुराम राजन, क्‍या कांग्रेस ज्‍वाइन करेंगे पूर्व गवर्नर ?

जयपुर । कन्याकुमारी से चलकर राजस्थान (Rajasthan) पहुंची कांग्रेस पार्टी (congress party) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Former Governor Raghuram Rajan) भी शामिल हुए। इस दौरान वो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से इस यात्रा में कई ऐसे लोग शामिल हुए हैं जो कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं हैं। बुधवार को रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद एक सवाल उठता है कि, क्या रघुराम राजन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं? दरअसल रघुराम राजन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कई नीतियों की आलोचना कर चुके हैं।

बुधवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के भाडोती से फिर से शुरू हुई यात्रा जिसमें राहुल गांधी के साथ पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल रघुराम राजन केंद्र सरकार की मौद्रिक नीतियों की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी और रघुराम राजन के अलावा राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और प्रताप सिंह खाचरियावास भी दिखाई दे रहे हैं।

कौन हैं रघुराम राजन
1963 को मध्य प्रदेश के भोपाल में पैदा हुए रघुराम राजन भारत के 23वें RBI गवर्नर रह चुके हैं। RBI में अपने कार्यकाल के दौरान रघुराम राजन बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट के वॉइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कार्यकाल में 2013 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने वाले राजन नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2016 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। इनके बाद उर्जित पटेल RBI के गवर्नर बने थे। IIT दिल्ली से बी.टेक और IIM आहमादबाद से मैनेजमेंट की डिग्री के साथ रघुराम राजन ने MIT से Ph.D भी की हुई है।

मोदी सरकार नीतियों की कई बार की है आलोचना
मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारतीय रिजर्व बैंके के गवर्नर बनाए गए रघुराम राजन मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर अपना मत रखते रहे हैं। राजन ने कई बार केंद्र सरकार की मौद्रिक नीतियों के में सुधार की बात करते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक बार राजन ने कहा था कि, मोदी सरकार उन्हीं की बात मानती है जो उनकी सरकार की वाह-वाह करते हैं, उनकी नजर में बाकी सब गलत हैं। उनकी केंद्र की मोदी सरकार की खुलकर आलोचना और बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होने पर रघुराम राजन के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Leave a Comment