Ranji Trophy : चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 20,000 रन

नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) और सौराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाज (Saurashtra’s legendary batsman) चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट (first class cricket) में 20,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ रणजी मुकाबले में उन्होंने यह कारनामा किया। दूसरी पारी में पुजारा के बल्ले से 66 रन निकले।

भारत के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सुनील गावस्कर (25,834) ने बनाए हैं। दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर (25,396) हैं। तीसरे स्थान पर भारत के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ (23,794) ने बनाए हैं। पुजारा इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में यह खिलाड़ी कमाल के फॉर्म में है। उन्होंने झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार दोहरा शतक भी लगाया था।

महाराष्ट्र के खिलाफ पुजारा ने पहली पारी में 105 गेंद में 43 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला था। दूसरी पारी में उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 78वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 137 गेंद का सामना करते हुए 66 रन बनाए और उनके बल्ले से 10 चौके निकले। उन्हें हर्ष दुबे ने पवेलियन की राह दिखाई। पुजारा के अलावा विश्वराजसिंह जडेजा (79) और केविन जीवराजानी (57) ने भी सौराष्ट्र के लिए अर्धशतक लगाए।

पुजारा ने रणजी ट्रॉफी 2024 की शुरुआत झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक (243) लगाकर की थी। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका 17वां दोहरा शतक था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक डॉन ब्रैडमैन के नाम है। उन्होंने 37 बार यह कारनामा किया है। वैली हैमंड ने 36 और इलियास हेंड्रेन के नाम 22 दोहरे शतक हैं। पुजारा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा हर्बर्ट सटक्लिफ और मार्क रामप्रकाश ने 17 दोहरे शतक लगाए हैं।

पुजारा ने अब तक 260 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसकी 428 पारियों में उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत से 20,015 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 61 शतक और 78 अर्धशतक निकले हैं। वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 45 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 352 रन रहा है। भारतीय टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 103 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 176 पारियों में उन्होंने 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए हैं।

Leave a Comment