साकेत कोर्ट फायरिंग: महिला ने लिए थे  25 लाख रुपये, आरोपी के साथ कर रही थी धोखाधड़ी!

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट (Delhi’s Saket Court) में महिला पर हुई गोलीबारी में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) ने बताया कि महिला ने आरोपी से ब्याज पर पैसे लिए थे, जिसे वो समय पर लौटा नहीं रही थी। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि कोर्ट परिसर के भीतर जिस महिला को गोली मारी गई थी, वह अतीत में कई धोखाधड़ी के मामलों में शामिल थी। शूटर साकेत कोर्ट में वकील की ड्रेस में अंदर घुसा था।

जानकारी के अनुसार महिला ने आरोपी से पैसा दोगुना करने के वादे पर लाखों रुपये लिए थे। लेकिन महिला तय समय पर पैसा नहीं लौटा रही थी और उसके खिलाफ आरोपी ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई शुक्रवार को होने वाली थी। पीड़ित महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह गोली चलने से एक महिला सहित कम से कम दो लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने साकेत कोर्ट परिसर में गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला पर आरोप लगाया कि पैसे दोगुने करने के नम पर उससे 25 लाख रुपए लिए गए थे, जिसे महिला लौटा नहीं रही थी इसलिए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

 

Leave a Comment