संघ के प्रचारकों की बैठक में आएँगे संघ प्रमुख भागवत

  • केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ अलग अलग बैठक करेंगे-तीन दिन उज्जैन में ही रहेंगे

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज शाम उज्जैन पहुँच रहे हैं। वह केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ संघ के प्रमुख प्रचारक को की बैठक लेंगे।


संघ प्रमुख डॉ. भागवत 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में रहेंगे। वह आज उज्जैन पहुंच रहे हैं। चिंतामन रोड स्थित सम्राट विक्रमादित्य भवन में केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ अलग-अलग सत्र की बैठक में भाग लेंगे। शाखों का विस्तार संघ का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार जैसे विषय पर प्रचारकों को संघ प्रमुख प्रबोधन देंगे। संघ प्रमुख के आगमन से पूर्व स्वयंसेवकों का प्रकट कार्यक्रम आज शाम 4 बजे उत्कृष्ट विद्यालय के सामने शास्त्री नगर खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामदास चक्रधर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवंतिका यूनिवर्सिटी के कुलपति नितिन राणे करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शाम को उपस्थित रहेंगे। तीन दिन मंथन चलेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख से मिलने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर राष्ट्रीय नेताओं के आने की संभावना है। चिंतामन रोड स्थित सम्राट विक्रमादित्य भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था आज से बढ़ा दी गई है। यहाँ पर संघ प्रमुख के अलावा और भी भाजपा के कई नेताओं के आने की संभावना है।

Leave a Comment