संजय पाठक को 75 प्रतिशत जनता ने दिया विधानसभा चुनाव लडऩे का आदेश

  • अब पार्टी से मांगेंगे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट

कटनी। देश के लिए खुद का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक को जनादेश मिल चुका है। पांचवें और आखिरी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जनादेश के लिए कुल एक लाख 37 हजार 55 वोट पड़े। विजयराघवगढ़ की जनता ने हां विकल्प पर एक लाख 3 हजार 203 वोट दिया। ना विकल्प पर 30 हजार 82 वोट दिया। जबकि 37 सौ 67 वोट निरस्त घोषित किए गए हैं। इस प्रकार जनादेश के लिए कुल एक लाख 37 हजार 55 वोट पड़े हैं।

जनादेश जनता का प्रेम है
विधायक संजय पाठक ने जनादेश का परिणाम आने के बाद जनता को धन्यवाद दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए जनमत संग्रह को एक तरफा जनता का प्रेम कहा है। आगामी आम चुनाव के लिए विधायक संजय पाठक ने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है।

कैमरे से रिकार्डिंग, मीडिया की नजर
जनादेश का परिणाम पांचवें राउंड का मतगणना के बाद घोषित किया गया। इस दौरान पूरी मतगणना स्थल की वीडियो रिकार्डिंग की गई। मीडिया कैमरे से पारदर्शी प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

50 प्रतिशत से एक वोट कम मिला तो नहीं लडूंगा चुनाव
जनादेश के जनमत संग्रह की घोषणा के साथ ही संजय पाठक ने कहा था कि अगर 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलता है तो राजनीति छोड़ देंगे। लेकिन जनादेश का परिणाम संजय पाठक के राजनीतिक भविष्य को नयी दिशा प्रदान करेगा।

आपकी सेवा करता रहूंगा-संजय पाठक
विधायक संजय पाठक ने जनादेश के बाद कहा मैं आपका प्रधान सेवक हूं?। सेवा करना मेरा कर्तव्य है?। आपकी सेवा करता रहूंगा। राजनीति में पारदर्शिता और सकारात्मकता की आवश्यकता है। यह जनादेश इसीलिए था।

Leave a Comment