Share Market की शुरुआत कमजोरी के साथ, लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली (New Delhi)। आज शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत कमजोर रही। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार (Share Market) की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 166.66 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 66,126.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 32.05 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 19,711.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

काफी दिनों बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 46 अंकों की कमजोरी के साथ 71437 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 21 अंकों की गिरावट के साथ 21434 के स्तर से की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 194 अंक टूटकर 71289 के स्तर पर था तो निफ्टी 45 अंक नीचे 21411 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

शुरुआती करोबार में एनएसई पर 2023 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे थे। इनमें से 1005 लाल और 931 हरे निशान पर थे। इस दौरान 54 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा था और 40 लोअर सर्किट पर थे। इसके अलावा 99 स्टॉक्स अपने 52 हफ्ते के हाई पर ट्रेड कर रहे थे जबकि, 4 लो पर।

निफ्टी टॉप गेनर में आयशर मोटर्स 2.33 फीसद की मजबूती के साथ 4154.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बजाज ऑटो 2.25 फीसद ऊपर 6416.55 रुपये के स्तर पर था तो टाइटन, हीरो मोटोकार्प और बजाज फाइनेंस करीब एक फीसद ऊपर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी टॉप लूजर में जेएसडल्यू स्टील था। इस स्टॉक में 3.48 फीसद की गिरावट थी। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया, आईटीसी और पावरग्रिड में 0.88 फीसद से 1.25 फीसद तक की कमजोरी थी।


पिछले हफ्ते बाजार ने रचा था इतिहास
बता दें पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,658.15 अंक या 2.37 फीसद के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 487.25 अंक या 2.32 फीसद चढ़ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 969.55 अंक या 1.37 फीसद उछलकर 71,483.75 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 1,091.56 अंक या 1.54 फीसद बढ़कर 71,605.76 अंक के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 71,000 अंक के पार बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 273.95 अंक या 1.29 फीसद चढ़कर 21,456.65 के अपने नए शिखर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 309.6 अंक या 1.46 फीसद बढ़कर 21,492.30 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया।

Leave a Comment