शिवपाल थामेंगे भाजपा का दामन

सपा में चाचा-भतीजे का झगड़ा चरम पर पहुंचा

लखनऊ। उत्तरप्रदेश (UP) में अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh) से नाराज चल रहे शिवपाल यादव (Shivpal yadav) अपने बेटे सहित भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शिवपाल आज शाम गृहमंत्री अमित शाह (Home minister Amit shah) से मुलाकात करेंगे।

शिवपाल यादव लगातार अपने भतीजे अखिलेश यादव पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते रहे हैं। माना जा रहा है कि अपने और बेटे आदित्य यादव के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए वे अब भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। इस संबंध में आज उनकी अमित शाह के साथ होने वाली बैठक को काफी महत्वपूर्ण जाना जा रहा है। बैठक के बाद शिवपाल सपा छोडऩे का ऐलान कर सकते हैं।

 

Leave a Comment