शरीर एक, धड़ दो, फिर भी जुड़वां बहनों में से एक ने रचाई शादी तो दूसरी है सिंगल

वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका के मिनोसेटा (Minnesota, USA) में एक जुड़वां बहनें रहती हैं। वैसे तो ये बहनें जुड़वां (sisters twins) हैं लेकिन इनके शरीर का बनावट आम जुड़वां बहनों की तरह नहीं है। दरअसल, इन बहनों के शरीर में धड़ तो दो हैं लेकिन शरीर एक ही है। ये बहनें इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि इनमें से एक ने शादी कर ली है, जबकि दूसरी अभी भी सिंगल है। इन दोनों बहनों का नाम एबी हेंसल और ब्रिटनी हेंसल है। लेफ्ट साइड में जिसका शरीर है उसका नाम एबी हेंसल है और दाहीने साइड वाली का नाम ब्रिटनी हेंसल है। एबी ने पूर्व सैनिक और नर्स जोश बाउलिंग को अपना जीवनसाथी चुना है। एबी ने जोश बाउलिंग से साल 2021 में ही शादी कर ली थी। लेकिन उस बात का खुलासा अब हुआ है।


शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
34 साल की ये बहनें तब चर्चा में आईं थी जब ये साल 1996 में ओपरा विन्फ्रे शो में आई थी। बाद में उन्होंने खुद का शो टीएलसी शुरू किया जिसमें ये बहनें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी लोगों को दिखाया करती हैं। सोशल मीडिया पर इन बहनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बहनें शादी के गाउन में नजर आ रही हैं। जबकि दूल्हा बने जोश बाउलिंग ने ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है। वीडियो में कपल साथ में डांस करते हुए दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये बहनें अमेरिका के मिनोसेटा में बच्चों को पढ़ाती हैं। अब जुड़वां बहनों में से एबी शादीशुदा है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड जोश बाउलिंग से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

डाइसफैलस के चलते एक ही शरीर शेयर करती हैं ये बहनें
एबी और ब्रिटनी के पास कमर के नीचे के सभी अंग एक ही हैं जिसे वे दोनों शेयर करती हैं। इसके अलावा एबी अपने दाहिने हाथ और पैर को नियंत्रित कर सकती हैं तो ब्रिटनी बाईं ओर शरीर को नियंत्रित करती हैं। एबी और ब्रिटनी का जन्म साल 1990 में हुआ था। जब इनका जन्म हुआ था तब इनके माता-पिता, पैटी और माइक हेंसल ने इन्हें अलग कराने के सर्जरी को लेकर डॉक्टर को मना कर दिया था क्योंकि इस प्रक्रिया में दोनों बहनों के बचने की उम्मीद बहुत कम थी।

Leave a Comment