श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग से मिले स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, रामायण कालीन स्थलों के विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली. श्रीलंका (Sri Lanka) में भारत (India) के हाई कमिश्नर (High Commission) संतोष झा (Santosh Jha) ने  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के टॉप अधिकारियों की मेजबानी की और उन तरीकों पर चर्चा की, जिनसे भारत श्रीलंका में रामायण (Ramayana) ट्रेल के विकास का समर्थन कर सके. संतोष झा ने इंडिया हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज (Swami Govind Dev Giri Maharaj) और उनकी टीम से मुलाकात की. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जिम्मेदार संस्था है.

श्रीलंका में इंडियन हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त संतोझा ने इंडिया हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम की मेजबानी की.

संतोष झा श्रीलंका में स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज द्वारा समर्थित रामायण ट्रेल प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए. उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि आज जिस तरह भारत-श्रीलंका की दोस्ती फल-फूल रही है, उसी तरह रामायण ट्रेल भी फले-फूले! उच्चायुक्त श्रीलंका में रामायण ट्रेल प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए, जिसका समर्थन स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने किया. इसके अलावा एनएसए सागला रत्नायका, क्रिकेट आइकन सनथ जयसूर्या और अन्य लोग मौजूद रहे.

रामायण प्राचीन भारत के दो प्रमुख संस्कृत महाकाव्यों में से एक है और हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है. श्रीलंका में रामायण ट्रेल पर 52 स्थल हैं.

Leave a Comment