राजधानी से किशोरी का अपहरण, जबरन शादी की, 4 माह बंधक बनाकर रेप किया

  • हबीबगंज में नाबालिग लड़की से मोहल्ले के युवक ने की ज्यादती

भोपाल। राजधानी के देहात इलाके में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। बदमाश ने उससे जबरन शादी की और अपने घर में कैद कर लिया। चार महीने तक युवक पीडि़ता के साथ ज्यादती करता रहा। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने पीडि़ता को मुक्त कराया। आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पास्को की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं हबीबगंज में दसवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र के साथ मोहल्ले के युवक ने घर में घुसकर ज्यादती की। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी। इस मामले में भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, बागसेवनिया पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके परिचित के खिालफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गुनगा थाने के प्रभारी रमेश राय ने बताया कि 15 साल की किशोरी एक गांव में नाना-नानी के पास रहती है। उसकी मां पति से अलग दूसरे गांव में रहती है और समय-समय पर बेटी से मिलने आती रहती है। लड़की गांव के ही एक स्कूल से आठवी कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल उसने पढ़ाई छोड़ दी है। वहीं आरोपी रोहित आदीवासी का पीडि़ता के नाना के पास आना जाना था। इसी दौरान उसका लड़की से परिचय हो गया था। घुमाने के बहाने आरोपी किशोरी को इसी साल 30 मई को साथ ले गया था। इसके बाद में उसने लड़की के साथ एक मंदिर में जबरन शादी की और किशोरी को पत्नी बनाकर अपने घर में रख लिया। नाना नानी के पास लौटने की जिद करने पर आरोपी उसे धमकाता था। चार महीने तक युवक ने लड़की के साथ ज्यादती की। इस बीच किशोरी की मां कई बार अपने मायके पहुंची, जहां उन्हें लड़की नहीं दिखी। पूछताछ करने पर पता लगा कि एक युवक ने उनकी बेटी को जबरन अपने घर में रखा हुआ है। तब मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की को मुक्त करा लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


हबीबगंज: दसवीं की छात्रा से घर में घुसकर बलात्कार
हबीबगंज थाने के टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि 15 साल की किशोरी इलाके में रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी राहुल ठाकुर उर्फ गया भी उसी के मोहल्ले का रहने वाला है। एक मोहल्ले में रहने के कारण दोनों के बीच परिचय था। बीते 18 सितंबर को लड़की के परिजन निजी कार्य से घर के बाहर गए थे। तभी आरोपी मौका पाकर उनके घर में घुस गया। जहां उसने अकेली लड़की के साथ डरा धमकाकर बलात्कार किया। वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अब आरोपी लड़की पर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उसे बदनाम करने की धमकी देता था। तब पीडि़ता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। उनके साथ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

फीजियोथेरेपिस्ट की परिचित ने लूटी अस्मत
बागसेवनिया थाने की एसआई कंचन सिंह राजपूत के अनुसार 21 साल की लड़की निजी संस्थान से फीजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही है। इसी के साथ वह निजी अस्तपताल में जॉब भी करती है। वह मूलत: रेहटी जिला सीहोर की रहने वाली है। आरोपी अक्षय चौहान भी वहीं का रहने वाला है। एक गांव का होने के कारण दोनों के बीच परिचय था। लड़की पिछले साल यहां पढाई करने आई थी। आरोपी युवक पहले से ही यहीं रह रहा था। पुराने परिचित होने के कारण पीडि़ता आम तौर पर आरोपी से छोटे मोटे कामों में मदद ले लिया करती थी। 15 सितंबर 2021 को आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बागसेवनिया स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। यहां डरा धमकाकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ ज्यादती की। बाद में उसने लड़की को शादी करने का झांसा दिया। अब आरोपी ने शादी करने की बात से भी साफ इनकार कर दिया है। तब फरियादिया ने थाने पहुंंचकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Comment