देश का निर्यात नवंबर में 2.83 फीसदी घटकर 33.9 अरब डॉलर हुआ

नई दिल्ली (New Delhi)। देश का निर्यात (Country’s exports.) इस साल नवंबर में 2.83 फीसदी (Decrease of 2.83 percent) घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर (US$ 33.90 billion.) रह गया, जो पिछले साल इसी महीने 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर (34.89 billion US dollars.) था। इस दौरान आयात भी घटकर 54.48 अरब डॉलर रह गया, जो नवंबर, 2022 में 56.95 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा नवंबर में 20.58 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश का निर्यात नवंबर में 2.83 फीसदी घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है, जो पिछले साल इसी महीने 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं संयुक्त) 62.58 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो नवंबर, 2022 की तुलना में 1.23 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में निर्यात 6.51 फीसदी घटकर 278.8 अरब डॉलर रहा। आठ महीने की अवधि के दौरान आयात 8.67 फीसदी घटकर 445.15 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि वैश्विक नरमी के बावजूद भारत का निर्यात अच्छा रहा है।

Leave a Comment