महल और किले के बीच अदावत तेज…

  • सिंधिया ने लिखा… अहंकार त्यागें राजा साहब; दिग्गी का जवाब- सीख के लिए धन्यवाद महाराज

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर कार्यकर्ताओं के साथ दुव्र्यवहार की बात कही। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अहंकार त्यागने की सीख भी दे दी। दिग्विजय सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिये जवाब देते हुए सिंधिया को सीख के लिए धन्यवाद दे दिया। दरअसल 24 मई को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुरहानपुर जिले के दौरे पर थे। यहाने उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसी बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार्यकर्ता से उनकी बहस हो रही है। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने उसे बाहर जाने का कह दिया। इस वाकये का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गयी थी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि यह कैसा कांग्रेस जोड़ो अभियान….? बुरहानपुर में एक अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता का अपमान कर उसे मंच से उतारा..।

सिंधिया ने लिखा- राजा साहब अहंकार त्यागें
बुरहानपुर के इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गए। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अहंकार त्यागने की नसीहत दे डाली। सिंधिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि च्च्अपनी पार्टी के ही नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ षडयंत्रकारी तरीक़े से पेश आने व दुव्र्यवहार करने की दिग्विजय सिंह जी की पुरानी आदत रही है। उन्हें लगता है सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करेंगे। राजासाहेब दिग्विजय जी, अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें।

दिग्गी का जवाब- सीख के किये धन्यवाद
ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी तत्काल सोशल मीडिया के जरिये सिंधिया को जवाब दे दिया। दिग्विजय सिंह ने लिखा- आपके सीख के लिए धन्यवाद महाराज।

पिछले महीने भी सामने आई थी अदावत
बता दें कि अप्रैल में भी दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। उज्जैन दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा था कि हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया, उस समय राजा-महाराजा भाजपा के हाथों बिक गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के गरीब विधायकों को भाजपा ने 25 से 50 करोड़ रुपये का ऑफर किया, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को धोखा नहीं दिया।

सिंधिया ने भी किया पलटवार
इसके बाद दिग्विजय सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने ट्वीटर पर जवाब देते हुए लिखा, हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों।

Leave a Comment